Move to Jagran APP

सीएम जयराम दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए रवाना, पांच मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा; लाखों की तादाद में हैं हिमाचली वोटर्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए आलाकमान ने देश के सभी राज्यों से नेताओं को दिल्ली बुला लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 12:45 PM (IST)
सीएम जयराम दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए रवाना, पांच मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा; लाखों की तादाद में हैं हिमाचली वोटर्स
सीएम जयराम दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए रवाना, पांच मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा; लाखों की तादाद में हैं हिमाचली वोटर्स

शिमला, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए आलाकमान ने देश के सभी राज्यों से नेताओं को दिल्ली बुला लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से हेली टैक्सी से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ जा रहे हैं। चंडीगढ़ से हवाई जहाज में दिल्ली रवाना होंगे।

loksabha election banner

राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले करीब साढ़े आठ लाख परिवार रहते हैं। मतदाताओं की संख्या साढ़े पांच लाख बताई जा रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा ने ठोस रणनीति तैयार की है। जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार कब तक करेंगे और वापस कब लौटेंगे, यह कार्यक्रम तय नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि जयराम ठाकुर के वापस लौटने का कार्यक्रम बना नहीं है।

यहां हिमाचलियों की कॉलोनी

दिल्‍ली में जहां हिमाचली बहुल संख्‍या में हैं, वहां सीएम जयराम ठाकुर व प्रदेश के अन्‍य नेता प्रचार की कमान संभाल सकते हैं। बताया जाता है दिल्‍ली के समंत नगर में हिमाचली सबसे ज्‍यादा हैं। लंबे अरसे से हिमाचली यहां बस गए हैं। यहां हिमाचलियों की कॉलोनी भी बन गई हैं।

मंत्री भी दिल्ली जाएंगे

जयराम सरकार के कैबिनेट मंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज पहले से दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, विपिन सिंह परमार के नाम भी चुनाव प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी के लोग अधिक

दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर व कांगड़ा जिलों से सर्वाधिक लोग बसते हैं। मंडी सहित दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों की आबादी दिल्ली में निवास करती है। सेब बहुल शिमला जिला से जुड़े लोग भी दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में हिमाचल सरकार के मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों का दिल्‍ली में प्रचार करना अहम माना जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.