विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में CBSE स्कूलों के शिक्षकों की तीन बार की हाजिरी पर विवाद, अब सिर्फ दो बार ही लगेगी अटेंडेंस

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:32 AM (IST)

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की दिन में तीन बार हाजिरी के आदेश का विरोध किया।

सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तीन बार की हाजिरी का विरोध।

सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तीन बार की हाजिरी का विरोध।

HighLights

  1. हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने तीन बार हाजिरी का विरोध किया।

  2. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

  3. सीबीएसई स्कूलों में अब दो बार ही हाजिरी लगेगी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की दिन में तीन बार हाजिरी लगाने के आदेश को लेकर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज करवाया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अधिसूचना वापस लेने और सभी शिक्षकों के लिए समान हाजिरी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

संघ ने शिक्षा मंत्री को बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक पहले ही विभिन्न माध्यमों से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए दिन में तीन बार हाजिरी की व्यवस्था करना अनावश्यक है।

संघ के अनुसार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को स्वीकार करते हुए सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की दिन में दो बार ही अटेंडेंस लगाई जाएगी। इसके बाद संघ ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया।