विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 5623 शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी, 24 सितंबर से काउंसलिंग प्रस्तावित

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:38 AM (IST)

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 5623 इन-सर्विस शिक्षकों की मेरिट आधारित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सीबीएसई स्कूलों में 5623 इन-सर्विस शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी।

सीबीएसई स्कूलों में 5623 इन-सर्विस शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी।

HighLights

  1. हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू।

  2. 5623 इन-सर्विस शिक्षकों की मेरिट आधारित तैनाती होगी।

  3. हाईकोर्ट के आदेश पर 24 सितंबर से काउंसलिंग प्रस्तावित।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में इन-सर्विस शिक्षकों की मेरिट के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग का पहला चरण 24 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

अभी इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। पहले चरण में फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री पदों के लिए काउंसलिंग प्रस्तावित है। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती उपलब्ध रिक्तियों और मेरिट के आधार पर होगी।

चयन परीक्षा और स्क्रीनिंग प्रक्रिया में मेरिट में आए शिक्षकों से तीन-तीन स्कूलों के विकल्प लिए जाने की जानकारी है। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और मेरिट के आधार पर उपलब्ध पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

करीब 5623 शिक्षक लंबे समय से पसंदीदा सीबीएसई स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। मार्च से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इन-सर्विस शिक्षकों की काउंसलिंग रुकी हुई है। आज इस मामले में हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है।