विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट बैठक 11 सितंबर को तय, सरकारी नौकरियों पर हो सकता है फैसला; इन प्रमुख विभागों में भरेंगे पद

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 04:19 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 06 Sep 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 11 सितंबर को होगी। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 11 सितंबर को होगी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 11 सितंबर को हिमाचल कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक।

  2. सरकारी विभागों में खाली पद भरने पर होगा विचार।

  3. हजारों बेरोजगार युवाओं को मिल सकती है राहत।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए 11 सितंबर का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में इस बैठक के आयोजन को अपनी स्वीकृति दे दी है। 

फिर से एक्शन मोड में आएगी सरकार

हाल ही में विधानसभा का दस दिवसीय मानसून सत्र संपन्न हुआ है। इस पूरे सत्र के दौरान सरकार की व्यस्तता के चलते कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हो पाई थी। इससे पहले मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले हुई थी। अब सत्र के समापन के बाद सुक्खू सरकार एक बार फिर फुल एक्शन मोड में आ गई है।

इन विभागों में पद भरने पर हो सकता है फैसला

माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न सरकारी विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, विद्युत में खाली पड़े क्रियाशील (फंक्शनल) पदों को भरने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है। इन पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने से न सिर्फ विभागों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कामकाज में तेजी आएगी, बल्कि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 44 विद्यार्थी जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, 650 ने किया था आवेदन; CM ने किया संवाद 


यह भी पढ़ें: हिमुडा के सीईओ सह-सचिव की नियुक्ति रद, हिमाचल हाई कोर्ट ने सीनियर अधिकारी की याचिका पर सुनाया फैसला