विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरियों का पिटारा और ट्रांसफर पर रोक... 5 अक्टूबर को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक; कई बड़ी योजनाओं पर लगेगी मुहर

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:10 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में होगी।

कैबिनेट बैठक करते सीएम सुक्खू। फाइल फोटो

कैबिनेट बैठक करते सीएम सुक्खू। फाइल फोटो

HighLights

  1. मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को शिमला में होगी।

  2. नौकरियों के रिक्त पद भरने पर अहम निर्णय अपेक्षित।

  3. सामान्य तबादलों से रोक हटाने पर भी चर्चा होगी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिह सुकखू की अध्यक्षता में होगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के तहन दिपसीय प्रवास से लौटने के साथ ये बैठक होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस बैठक को लेकर कर्मचारियों, बेरोजगारों और आम परिवारों की नजरें टिकी हैं। सबसे बड़ा फोकस नौकरियों के पिटारे पर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, बजट घोषणाओं और मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों पर फैसले के अलावा सामान्य तबादलों से रोक हटाने को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

10 लाख का मिलेगा कवर

बैठक में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। हिमकेयर के नए बीमा माडल पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने बीमा कंपनी के चयन के लिए निविदा जारी कर दी है।

निविदा में प्रति लाभार्थी परिवार 5 लाख रुपये का बेसिक कवर और 5 लाख रुपये का टाप-अप कवर, यानी कुल 10 लाख रुपये तक का कवर रखा गया है।

हालांकि, बोली जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर और खोलने की तारीख 13 अक्टूबर है। सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर लगी रोक हटाने अथवा सीमित अवधि के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती की आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये, मातृ-शिशु पोषण योजन शामिल है।