हिमाचल में फिलहाल अटका मंत्रिमंडल विस्तार, राहुल गांधी ने मांगा सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड
हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है क्योंकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बैठक नहीं हो पाई। राहुल ने ...और पढ़ें
-1789008959744_m.webp)
हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार पर लगा ब्रेक।
HighLights
मंत्रिमंडल विस्तार राहुल गांधी से बैठक न होने के कारण टला
राहुल गांधी ने 30 सितंबर तक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा
नए मंत्री के साथ मुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति संभव
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल लटक गया है। राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बैठक नहीं हो पाई है। राहुल गांधी ने 30 सितंबर तक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।
अब इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय संभव है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली से लौट आए हैं और चंडीगढ़ में रुके हैं। उनका वीरवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी लौट आए हैं। मंत्री हर्षवर्धन चौहान, चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह व रोहित ठाकुर दिल्ली में ही डटे हैं। मंत्रियों का वीरवार को लौटने का कार्यक्रम है। 11 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है।
राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर होने के चलते उनके साथ बैठक नहीं हो पाई। बुधवार को कैबिनेट मंत्री दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिले। दो दिन तक मंत्रियों ने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की है।
हाईकमान को सरकार व संगठन के बारे में फीडबैक दिया। इसके अलावा अपने विभागों की परफार्मेंस भी बताई है। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में रुके, कई मंत्री अभी दिल्ली में डटे l
राहुल से नहीं हुई बैठक, अब 30 सितंबर के बाद निर्णय संभव
नए मंत्री के साथ मुख्य सचेतक उपाध्यक्ष की भी होगी तैनाती सूत्रों के अनुसार एक मंत्री के साथ कुछ और नियुक्तियां भी होंगी। विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ मुख्य सचेतक की भी नियुक्ति हो सकती है।
मुख्य सचेतक को भी कैबिनेट रैंक मिलता है। कांगड़ा व मंडी से विधायकों की ताजपोशी इन पदों पर हो सकती है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से मांगा है रिपोर्ट कार्ड सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से 30 सितंबर तक कैबिनेट मंत्रियों की परफार्मेंस का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों के पास कौन कौन से महकमे हैं। उनकी साढ़े तीन वर्ष की परफार्मेंस क्या है, इसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके चलते कैबिनेट विस्तार 30 सितंबर तक लटक सकता है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार से पहले CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना, मुकेश अग्निहोत्री और विनय कुमार भी पहुंचे
