Himachal By Election 2024: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 70.72 फीसदी वोटर्स ने EVM में कैद किया प्रत्याशियों का भाग्य
Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गया है। विधानसभा सीटों पर 13 उम्मीदवार मैदान में थे। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ तीनों सीटों पर ही बंपर वोटिंग हुई है।

डिजिटल डेस्क, शिमला। Himachal By Election 2024: हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के 13 उम्मीदवारों का भविष्य आज उम्मीदवारों ने ईवीएम में कैद कर दिया है। वोटिंग के लिए तीन सीटों के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन चुनाव में 70.72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में खास बात यह रही कि उपचुनाव में बाएं हाथ क मध्यमा अंगुली पर वोटिंग स्याही लगाई गई।
देहरा में शाम छह बजे तक 65.42 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें 29152 पुरुष शामिल हैं, जबकि 26256 महिला मतदाता शामिल हैं।
हमीरपुर विधानसभा सीट पर अब तक 65.78 फीसदी मतदान हुआ है, देहरा सीट पर 63.89 फीसद तो नालागढ़ में 75.22 फीसदी मतदान हुआ है।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 74.98 फीसदी मतदान हो चुका है। नालागढ़ में अब तक कुल 70,355 लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
नालागढ़ में 63.73 फीसदी मतदान तीन बजे तक संपन्न हो चुका है।
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 55.30 फीसदी मतदान हुआ है। देहरा में 21718 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 25116 महिला वोटर्स ने किया मतदान।
नालागढ़ में अब तक 51.59 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, 48,411 लोग मतदान में भाग ले चुके हैं।

लोकतंत्र के प्रति समर्पण और अद्वितीय साहस का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन कुमार ने अपनी 80 वर्षीय माता प्रीतो देवी के साथ भगेटू बूथ नंबर 85 ग्राम पंचायत भगेटू में मतदान किया। इस घटना ने समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया कि मताधिकार का उपयोग प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है।
हिमाचल प्रदेश के देहरा में दोपहर एक बजे तक 46.47% मतदान हुआ। अब तक 39359 मतदाता वोट दे चुके हैं। इनमें से महिला 21248 और पुरुष 18111 शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, अब तक 16% से ज्यादा मतदान हो चुका है। इन तीनों क्षेत्रों में सरकार ने अपने दबाव का खूब इस्तेमाल किया है। सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे दिन पुलिस थानों में बैठाए रखा गया। इस चुनाव में सरकार ने बहुत कुछ किया, लेकिन इन सबके बावजूद जनता भाजपा का समर्थन करेगी और भाजपा के विधायकों को चुनेगी।
#WATCH | Shimla: On by-elections being held on 3 Assembly seats of Himachal Pradesh, LoP Jairam Thakur says "People are voting with great enthusiasm, more than 16% voting has been done so far. In these three areas, the government has used its pressure a lot, all democratic… pic.twitter.com/gZcBBT85wU
— ANI (@ANI) July 10, 2024
हमीरपुर विधानसभा सीट पर अब तक 31.81 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं महिला और पुरुष मतदाताओं में अलग उत्साह नजर आया।
नालागढ़ में 34.55 फीसदी मतदान हो चुका है। मौसम अब साफ है और उमस के दौरान भी मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Dehra By Elecion 2024: हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 26770 वोट पड़े। अब तक 31.61 प्रतिशत वोटिंग हुई। इनमें से पुरुष वोटर्स 13181 और महिला वोटर्स 13589 हैं।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के दौरान खेड़ा बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी कतारें।

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ बोहणी बूथ पर मतदान किया। वहीं बाद में पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम ही जीतेंगे।
नालागढ़ में नौ बजे तक का मतदान 16 फीसदी संपन्न। कुछ समय बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है और मतदान तेजी पकड़ने लगा है।
देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह चुनाव सबसे रोमांचक और कठिन है। एक तरफ पूरी सरकारी मशीनरी और खुद सीएम थे, दूसरी तरफ मैं खड़ा हूं। मुकाबला कठिन है। उन्होंने प्रशासन का इस्तेमाल प्रभाव डालने के लिए किया जबकि हमने लोगों को प्रभावित किया। सरकार ने लोगों पर हावी होने और उन्हें डराने की कोशिश करके हमारा आधा काम आसान कर दिया। सीएम अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे।
#WATCH | Kangra, Himachal Pradesh: BJP candidate for Dehra Assembly constituency, Hoshiyar Singh says, "This election has been the most exciting and difficult in the history of Himachal Pradesh. On one hand, there was an entire government machinery and the CM himself, on the… pic.twitter.com/UkbDH6txti
— ANI (@ANI) July 10, 2024
तीनों विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक 15.70% वोटिंग हुई। अभी भी वोटिंग लगातार जारी है।
देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra By Election) के भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने अपना वोट डाला।
#WATCH | Dehra Assembly Bypoll | Kangra, Himachal Pradesh | BJP candidate for Dehra Assembly constituency, Hoshiyar Singh casts his vote. pic.twitter.com/vLr1qKZnAu
— ANI (@ANI) July 10, 2024

Hamirpur By Election 2024: हमीरपुर के भगोट में सोनिका ने पहली बार मतदान किया। इस दौरान सोनिका काफी उत्साहित भी नजर आईं।

हमीरपुर में मटाहणी बूथ पर कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने पत्नी के साथ मतदान किया। बता दें हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा, कांग्रेस डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

देहरा विधानसभा उपचुनाव (Dehra By Election) के लिए दरकाटा पोलिंग बूथ पर भी मतदाताओं ने की वोटिंग। महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखी।

नालागढ़ में उप चुनाव (Nalagarh By Election) के लिए सुबह-सुबह मतदान केंद्र में लगी कतारें। लोगों में चुनाव के प्रति दिखा अलग उत्साह
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांगड़ा के खारियान में एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट डाला।
#WATCH | Himachal Pradesh: People cast their votes at a polling booth in Kharian, Kangra for Dehra Assembly Bypoll. pic.twitter.com/SDrGQxVF03
— ANI (@ANI) July 10, 2024
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए 570 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई हैं।
इस बार उपचुनाव में बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है।
नालागढ़ में 94755 वोटर्स हैं, देहरा में 86250 वोटर्स हैं और हमीरपुर में 78065 मतदाता हैं।
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।