हिमाचल भाजपा को दो जनवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष
हिमाचल में पार्टी आलाकमान के निर्देश पर समन्वय समिति की बैठक में भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो चुका है जिसकी घोषणा 2 जनवरी तक हो जाएगी।
शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश भाजपा को दो जनवरी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर समन्वय समिति की बैठक हो चुकी है। उसमें अध्यक्ष का नाम भी लगभग तय हो चुका है। उधर, मुख्यमंत्री रविवार को पालमपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को उनकी केंद्रीय गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात होनी है। माना जा रहा है कि इस दौरान हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के नाम पर अंतिम सहमति बन सकती है।
सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संभावित माना जा रहा है। हालांकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आते बिलासपुर जिले के श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा का नाम भी सुर्खियों में है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय से दो जनवरी तक नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
समन्वय समिति दे चुकी है नाम भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में समन्वय समिति की बैठक हो चुकी है। इसमें प्रदेश पर्यवेक्षक मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के बीच स्क्र्रींनग कमेटी के भेजे नामों पर चर्चा होने के बाद एक नाम अमित शाह को भेजा गया है। प्रदेश भाजपा के 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। भाजपा कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया मध्य दिसंबर तक पूरी हो चुकी है।
Maharashtra Cabinet Expansion: आदित्य ने ली मंत्री पद की शपथ, अजीत फिर बने डिप्टी सीएम