Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata Doctor Murder Case: 'टीएमसी के शासन में बंगाल नर्क से भी बदतर बन चुका है', भाजपा नेताओं ने बोला हमला

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 01:48 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पश्चिम बंगाल में हुए घटना पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर हो रहे दुराचार पर चुप्पी साध रखी है। वहीं भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप और विधायक सतपाल सत्ती ने भी टीएमसी औक कांग्रेस पर निशाना साधा।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ममता बनर्जी पर बोला हमला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कोलकाता के अस्पताल में महिला पीजी डॉक्टर के साथ बलात्कार और निर्मामातापूर्ण हत्या से पूरा देश शर्मसार हुआ है। पश्चिम बंगाल में जो जघन्य अपराध महिला डॉक्टर के साथ हुआ है, उसे देश अब सहने वाला नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की सरकार प्रदेश में बेटियों को बचाने के बजाय अपराधियों को बचाने में लगी हुई है, तब ही ममता बनर्जी कोलकाता में महिला पीजी डॉक्टर की रेप और हत्या मामले को सीबीआई को सौंपने में टालमटोल कर रही थी।

    राजीव बिंदल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं पर निरंतर हो रहे बर्बरतापूर्ण दुराचार पर चुप्पी साध ली है।

    सुरेश कश्यप ने भी ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ममता बनर्जी को यह मामला सीबीआई को सौंपने में मात्र 70 सेकंड लगते और वह ऐसा करने के लिए 7 दिन का समय मांग रहीं थी। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस जिस तरह का असंवेदनशील व्यवहार दिखा रही है, वैसा ही व्यवहार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी दिखा रही है।

    उन्होंने कहा कि कन्नौज से लेकर कोलकाता तक नफरत, महिलाओं के प्रति हीन भावना और अपराधियों को संरक्षण देने की खतरनाक मानसिकता देखने को मिल रही है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी सवाल पूछे कि क्या उनकी मोहब्बत की दुकानें केवल अपराधी, भ्रष्ट लोग और बलात्कारी चला रहे हैं?

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और ममता बनर्जी पूरी तरह से तानाशाह हैं और अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन में कैसे है?

    यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता घटना के बाद यूपी में हड़ताल पर निजी चिकित्सक, ओपीडी बंद कर प्रदर्शन

    बंगाल में जंगल राज आ चुका है- सतपाल सत्ती

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा की ममता बनर्जी और टीएमसी के शासन में बंगाल महिलाओं के लिए नर्क से भी बदतर बन चुका है। कोलकाता की 'निर्भया' के बाद बर्दवान में भी आधी रात को एक खेत में युवती का खून से लथपथ शव मिला, जिसका गला कटा हुआ था।

    शक्तिगढ़ में एक दिव्यांग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना घटी। लेकिन ‘बेटी बचाओ’ पर ध्यान देने के बजाय, टीएमसी ‘बलात्कारी बचाओ अभियान’ पर जोर दे रही है। कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के दिन ही अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग पर हमला कर दिया, जहां अपराध स्थल और सेमिनार रूम स्थित हैं।

    ऐसा कैसे संभव है कि बिना योजना बनाए इस तरह से भीड़ घटनास्थल पर हमला कर सकती है। टीएमसी के शासन में बंगाल में जंगल राज आ चुका है।

    यह भी पढ़ें- 'घटनास्थल के साथ हुई छेड़छाड़', RG कर अस्पताल में महिला आयोग ने कई कमियां पाईं; 5 प्वाइंट्स में देखें रिपोर्ट