ब्यास में पुलिया बही, सोलंग का उपमंडल से संपर्क कटा
शाम के समय पुल के वह जाने से लोग घरों तक नही पहुंच पाए है जबकि जो लोग घरों में है वो अब घर से बाहर नही निकल पा रहे है।
मनाली, जसवंत ठाकुर। मनाली के ऐतिहासिक गांव सोलंग नाला को जोडऩे वाली एकमात्र पुलिया भी ब्यास की भेंट चढ़ गई है। मंगलवार को ब्यास का जल स्तर बढऩे से ग्रामीणों का जोखिम बढ़ गया लेकिन पुलिया के टिके रहने तक मजबूरन जान जोखम में डालकर उफनती ब्यास को पुलिया द्वारा आर पार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की अनदेखी उन पर भारी पड़ गई है। पुल न होने से ग्रामीण सालो से इसी अस्थाई पुलिया द्वारा घर पहुंचते है। ब्यास हर साल बरसात में दो ,, तीन बार पुलिया को बहा कर ले जाती है। ग्रामीण हिमत न हारते हुए सालो से इसी तरह जीवन यापन करने को मजबूर है।
शाम के समय पुल के वह जाने से लोग घरों तक नही पहुंच पाए है जबकि जो लोग घरों में है वो अब घर से बाहर नही निकल पा रहे है। हालांकि प्रदेश सरकार ब्यास पर 4 करोड़ से भव्य पुल का निर्माण हो रहा है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि काम धीमी गति से चला हुआ है। वार्ड पंच कर्म ने बताया कि अस्थाई पुल के वह जाने से गांव का सम्पर्क कट गत है। लोग घरों से बाहर नही जा पा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बनाया गया झूला भी खराब पीडीए है जिस कारण ग्रामीण घरों में ही कैद हो कर रह गए है।
मनाली एसडीएम एचआर बेरवा ने बताया कि अस्थाई पुल के वह जाने से गांव का सम्पर्क कट गया है। व्यास पर बना झूला खराब च रहा है जिसे ठीक करने को पीडब्लूडी मेकेनिक विभाग को आदेश दे दिए है। शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का हल कर दिया जाएगा।