Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आज कई जगहों पर झमाझम होगी बारिश, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 07:26 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को रोहतांग शिंकुला कुंजम और बारालाचा दर्रों में हल्की बर्फबारी हुई। लाहुल और कुल्लू-मनाली में बादल छाने के बाद हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज यानी 10 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    हिमाचल में आज कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग सहित शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रों में रविवार को हल्का हिमपात हुआ। लाहुल व कुल्लू-मनाली में बादल छाने के बाद हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। रोहतांग के पार चंद्रताल, लेडी आफ केलंग, दारचा की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

    कुछ स्थानों पर हल्के बादल और धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अब धूप दिन में पारा चढ़ाने लगी है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ताबो में 5.2, चंबा में 4.1, भुंतर, मनाली व धौलाकुआं में तीन डिग्री से अधिक और शिमला में 2.2 डिग्री की दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: सुबह-शाम रहेगी ठंडक, दिन में होगा गर्माहट का एहसास; जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25.7, भुंतर में 24.5, ऊना में 28.0, नाहन में 23.9 व सोलन में 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लाहुल घाटी में बर्फ के कारण अभी बस सेवा बंद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज यानी 10 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

    ऊना में दो साल बाद रहा सबसे गर्म दिन

    ऊना में 2023 के बाद फरवरी में रविवार सबसे गर्म दिन रहा। ऊना का अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के साथ 28 डपर पहुंच गया। 26 फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान 27, 25 फरवरी 2023 में 32.4, 22 फरवरी 2022 में 27.6, 25 फरवरी 2021 में 33.2 और 13 फरवरी 2020 में 29 डिग्री तापमान रहा था। हालांकि, 24 फरवरी, 2006 में 34.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

    देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस और वंदे भारत

    रविवार को धुंध की वजह से हिमाचल एक्सप्रेस सुबह 19 मिनट की देरी से 6:54 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत 15 मिनट की देरी से 11:20 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

    कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं। कुल्लू जिले के भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली और अमुतसर के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी। वहीं, शिमला के जुब्बड़हट्टी व गगल स्थित कांगडा एयरपोर्ट पर उड़ानें सुचारू हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में इस दिन हो सकती है ठंड की विदाई, मौसम विभाग की नए अपडेट से बढ़ी लोगों की मुश्किलें