आज और कल बारिश से रहें सावधान, आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जनजीवनअस्त व्यस्त हो गया। भूस्खलन से कुछ जगह सड़कें बंद हो गईं और कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल के आठ जिलों कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, चंबा, सोलन, मंडी, बिलासपुर व ऊना में पांच व छह जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में नदी नालों के किनारे व पहाड़ों पर न जाने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में बुधवार को भी बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहा। इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भूस्खलन से कुछ जगह सड़कें बंद हो गईं और कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। लगातार बारिश से प्रदेश में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
कालका-शिमला रेलमार्ग बाधित
बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सोलन जिले के कोटी क्षेत्र में कई स्थानों पर कालका-शिमला रेलमार्ग पर यातायात बाधित रहा। हालांकि किसी भी ट्रेन को रद नहीं किया गया। 20 घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर एनएच चंबा जिले में गरोला के पास भूस्खलन व गहरा में डंगा धंसने के कारण ट्राला फंसने से चंबा- भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 20 घंटे बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
बारिश से हुआ नुकसान
- सुंदरनगर में चलती कार पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत, दो घायल।
- कांगड़ा जिला के पंचरुखी में पांच कमरों का मकान गिरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ में टहनी गिरने से महिला डॉक्टर घायल।
- चंबा शहर के हरदासपुरा मोहल्ले में कुछ मकानों में मलबा घुसने से नुकसान
- 10 मकान क्षतिग्रस्त हुए-20 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ लोक निर्माण विभाग को
-10 लाख का नुकसान हुआ सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग
- 5 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ शिमला में मकान क्षतिग्रस्त होने से