शिमला में भारी ओलावृष्टि, रिज मैदान हुआ सफेद
heavy hail in shimla city राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस कारण रिज मैदान पूरा सफेद हो गया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 04:39 PM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान रिज मैदान पर पर्यटक व आम लोग भागते हुए दिखे। देखते ही देखते रिज मैदान पूरी तरह सफेद हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों ताजा बर्फबारी हो गई हो। शहर की ढलानों और छतों पर भी ओले टिक गए व पूरा शहर सफेद हो गया। शिमला में जहां बारिश व आेलावृष्टि का दौर जारी था तो निचले हिमाचल में धूप खिली रही।
पर्यटन नगरी मनाली सहित शिमला व डलहौजी में भी वीरवार को फाहे गिरे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। हालांकि शुक्रवार को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें