Move to Jagran APP

भाजपा प्रवक्ता अजय राणा के स्वास्थ्य में सुधार

भाजपा प्रवक्ता अजय राणा के हालत में अब सुधार है आज डॉक्टरों ने उन्हें परिजनों को मिलने की अनुमति दी।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 12:39 PM (IST)
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा के स्वास्थ्य में सुधार
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा के स्वास्थ्य में सुधार

शिमला, जेएनएन। भाजपा प्रवक्ता अजय राणा के स्वास्थ्य में अब सुधार है। डॉक्टरों ने आज उनके परिजनों को मिलने की अनुमति दी। अजय राणा 42 घंटे से बेहोशी की हालत में थे। सोमवार रात उन्हें आस्था अस्पताल मंडी से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा की हालत मंगलवार तक नाजुक बनी हुई थी। अजय राणा 42 घंटे से बेहोशी की हालत में थे। सोमवार रात उन्हें आस्था अस्पताल मंडी से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। चंडीगढ़ ले जाने के लिए फोर्टिंस अस्पताल मोहाली की एक विशेष एंबुलेंस में मंगवाई गई थी। यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस थी। इसमें वेंटिलेटर आदि की सुविधा थी।

loksabha election banner

अजय राणा को लेकर एंबुलेंस रात करीब दो बजे मोहाली पहुंची। फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार सुबह तक उनका उपचार चलता रहा। स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर उन्हें फोर्टिस से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों व चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। 

गौरतलब है कि रविवार को अजय राणा के पैतृक गांव महादेव में कोई समारोह था। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां गए थे। वहां उन्होंने कोई कंदमूल खा लिया था। शाम को घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। वहां से चिकित्सकों ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को रेफर कर दिया था। रास्ते में स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें आस्था अस्पताल में भर्ती करवाया था।  सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय राणा का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.