विपिन परमार ने राज्यपाल को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट कर प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य ब्यूरो, शिमला : स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंटकर प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोगों को हिमकेयर योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए आधुनिकतम सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। कलराज मिश्र के हिमाचल का राज्यपाल बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पहली बार राजभवन में उनसे भेंट करने के लिए पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल का प्रदेश में स्वागत करने के साथ उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप