सक्षम गुड़िया बोर्ड में रूपा शर्मा ने संभाला उपाध्यक्ष का कार्यभार
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड में उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने मंगलवार को कार्यभा
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 08:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड में उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। रूपा शर्मा ने कहा कि मूल उद्देश्य कौशल सुरक्षा एवं समर्थन प्रदान कर बालिकाओं को सशक्त बनाना है। इसके लिए संपूर्ण तन्मयता व तत्परता से कार्य किया जाएगा। जो दायित्व मुझे सौंपा है, मैं सक्रिय और सतत प्रयासों से उसकी पूर्ति के लिए कार्य करुंगी। महिला एवं बाल विकास निदेशक राजेश शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा विभाग की ओर से हरसंभव सहायता व सहयोग प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराया। महिला एवं बाल विकास संयुक्त निदेशक ईशा ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें