हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कल पहुंचेंगे शिमला, इस दिन लेंगे शपथ; जानिए
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कल यानी बुधवार को शिमला पहुंचेंगे। बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 02:07 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कल यानी बुधवार को शिमला पहुंचेंगे। बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। उन्हें यह जिम्मेवारी देने की घोषणा रविवार को ही हुई थी।
इससे पहले कलराज मिश्र को 42 दिन बाद ही बदल दिया गया। कल्याण सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हीं के राज्य से संबंधित कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के कल्याण ङ्क्षसह भी करीब सात महीने हिमाचल के राज्यपाल रहे थे।
कलराज मिश्र के स्थान पर बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 27वें राज्यपाल होंगे। इससे पूर्व जस्टिज वी रतनाम वर्ष 1994 में 21 दिन के लिए हिमाचल के राज्यपाल रहे थे। वर्ष 1990 में वीरेंद्र वर्मा 42 दिन के लिए राज्यपाल रहे। सुरेंद्र नाथ पहले कार्यकाल में 13 दिनों के लिए राज्यपाल रहे थे। तब उनके पास पंजाब का दायित्व भी था। उनके पास हिमाचल का अतिरिक्त दायित्व था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें