Move to Jagran APP

हिमाचली युवकों के अवशेष घरों तक पहुंचाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 11:25 AM (IST)
हिमाचली युवकों के अवशेष घरों तक पहुंचाएगी सरकार
हिमाचली युवकों के अवशेष घरों तक पहुंचाएगी सरकार

शिमला, राज्य ब्यूरो। इराक के मोसुल में मारे गए चार हिमाचली युवकों के अवशेष उनके घरों तक हिमाचल सरकार पहुंचाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आदेश जारी कर केंद्र सरकार से भी बात की है। जयराम ने कहा कि विदेशों में लापता हिमाचलियों का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सूचित किया है कि पंजाब व हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मृतकों के अवशेष अमृतसर लाए जाएंगे। उसके बाद राज्य सरकार मृतकों के अवशेषों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध करेगी। मुख्यमंत्री ने इराक में बंधक 39 भारतीयों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया जिनमें से चार युवक हिमाचल से थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ है। हिमाचल प्रदेश से विदेशों में गए युवकों का पूरा डाटा मांगा गया है। विदेशों में लापता होने से संबंधित शिकायतों का भी पूरा ब्योरा मांगा गया है।

39 भारतीयों की हत्या से इंसानियत शर्मसार :अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने इराक के मोसुल शहर में अगवा 39 भारतीयों की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने आतंकवादियों की इस कायरना हरकत की भत्र्सना की और इसे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना बताया। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह जल्द ही इराक जाएंगे और मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लेकर आएंगे।

परिजनों को आर्थिक सहायता दे सरकार: सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या किए जाने की निंदा की है। सरकार से उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि इराक में मारे गए हिमाचल के युवकों की इतने समय से कोई जानकारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.