चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण दे सरकार
दिव्यांग कल्याण संघ रोहड़ू टिक्कर व चिड़गांव की बैठक चिड़गांव में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 05:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहड़ू : दिव्यांग कल्याण संघ रोहड़ू, टिक्कर व चिड़गांव की बैठक चिड़गांव में हुई। इस दौरान सदस्यों ने पंचायत चुनाव को लेकर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग सरकार के समक्ष रखने का प्रस्ताव रखा है। दिव्यांग संघ का कहना है कि आने वाले पंचायत चुनाव में दिव्यांगों को प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए सरकार से प्रावधान करने की मांग की उठाई गई है। सभी सदस्यों ने रोहड़ू व छौहारा विकास खंडों में सरकार की ओर से नई पंचायतों के गठन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला कल्याण बोर्ड के सदस्य विशेषर सिंह नेगी, सभापति दिव्यांग कल्याण संघ मूंगी लाल रूपटा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें