पुलिस बल में हो होमगार्ड्स का समायोजन
कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन संजय चौहान ने सरकार से पुलि
जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन संजय चौहान ने सरकार से पुलिस बल में होमगार्ड का समायोजन करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस तरह के आदेश दिए हैं। होमगार्ड देश में पुलिस कर्मियों से ज्यादा भूमिका निभा रहे है। होमगार्ड 58 वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं प्रदान करते हैं। होमगार्ड पर सरकारी विभागों का काम लागू होता है। सुख सुविधाएं नहीं ऐसा क्यों। उन्होंने बताया कि होमगार्ड कर्मी हर सरकारी कार्यालय में सेवाएं दे रहे है परंतु इनकी गिनती सरकारी कर्मचारियों में नहीं होती औ न ही उनको सरकारी कर्मचारियों जैसा वेतन मिलेगा। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है।