Move to Jagran APP

बालिका आश्रम के बच्चों की बनाई मोमबत्तियों से जगमगाएगा ओकओवर

मुख्यमंत्री आवास ओकओवर बालिका आश्रम टुटीकंडी के बच्चों की बनाई मा

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 07:40 PM (IST)
बालिका आश्रम के बच्चों की बनाई मोमबत्तियों से जगमगाएगा ओकओवर
बालिका आश्रम के बच्चों की बनाई मोमबत्तियों से जगमगाएगा ओकओवर

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री आवास ओकओवर बालिका आश्रम टुटीकंडी के बच्चों की बनाई मोमबत्तियों से जगमगाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्नी डा. साधना ठाकुर के साथ आश्रम का दौरा किया और आश्रम के बच्चों को दीपावली की मिठाई दी। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाई मोमबत्तियां भेंट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आग्रह किया।

loksabha election banner

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया है और मोमबत्तियां बनाकर आश्रम के बच्चों ने इसे सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस वायरस की कोई दवा अभी तक तैयार नहीं हुई है, इसलिए हमें सुरक्षित रहना है और जब तक दवा नहीं, तब तक ढिलाई नहीं बरतनी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अपूर्व देवगन, बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता पॉल, आश्रम अधीक्षक नर्वदा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

-------

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामना

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को दीपावली की शुभकामना दी है। राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर रोशनी की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। दीपावली देश का प्रमुख त्योहार है। सभी क्षेत्रों व धर्मो के लोग इसे मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने और मास्क व परस्पर दूरी के नियम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.