आचार्य देवव्रत ने गुजरात के सीएम से विकास पर चर्चा की
शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री से विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुजरात में हुए अधोसंरचना विकास व पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकास का फायदा हिमाचल ले सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ विशेष तौर पर प्राकृतिक कृषि को लेकर भी बातचीत की।
राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पांच दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुजरात में हुए अधोसंरचना विकास व पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकास का फायदा हिमाचल ले सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ विशेष तौर पर प्राकृतिक कृषि को लेकर भी बातचीत की। राज्यपाल ने विजय रूपाणी को हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य व इस दिशा में हुए विकास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यह कृषि पद्धति किसानों की आय को दोगुना करने, पर्यावरण मित्र होने के अलावा स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 200 एकड़ में की जा रही प्राकृतिक कृषि की जानकारी भी दी।