शिमला में प्रभु यीशु को किया याद
समस्त मानवता के कल्याण की कामना से राजधानी शिमला के चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौका था इसाई धर्म धर्म के पवित्र पर्व गुड फ्राइडे का। इस दौरान समुदाय के लोगों ने उपवास रखा और प्रभु यीशु को याद किया। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, शिमला : समस्त मानवता के कल्याण की कामना के लिए गुड फ्राइडे पर शिमला की चर्चो में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने उपवास रखा और प्रभु यीशु को याद किया और विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। सुबह से चर्च में लोगों का आना शुरू हो गया था। ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु यीशु को याद किया गया और समस्त मानवता के कल्याण की कामना की गई। प्रवक्ता बैजल डीन ने सर्वधर्म समभाव का उपदेश दिया। गोल्डी डीन ने बेहतर इंसान बनने की नसीहत दी और भाईचारे को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा क्षमा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने प्रभु यीशु के उपदेशों को आत्मसात करने की सलाह दी। फादर मुश्ताक मलिक ने बताया गुड फ्राइडे पर क्राइस्ट चर्च में काफी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रार्थना की।