भावी पीढ़ी को दें संस्कृति का ज्ञान : आचार्य देवव्रत
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज भावी पीढ़ी को भारतीय उच्च संस्कृति का ज्ञान देना जरूरी है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज भावी पीढ़ी को भारतीय उच्च संस्कृति का ज्ञान देना जरूरी है। भारतीय संस्कृति और परंपरा को अपनाकर ही हम उन्नत राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। राज्यपाल ने शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो दिवसीय 106वें वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान मुख्य अतिथि थे।
आचार्य देवव्रत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को लूटपाट के माहौल से निजात दिलाई है। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुसंस्कारित गुरुकुल शिक्षा पूरे विश्व में प्रवाहित होनी चाहिए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में गो संरक्षण व संवर्धन के लिए उन्नत नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य कर गाय की उपयोगिता को बढ़ा दिया गया है।