विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूरी सामाजिक नहीं शारीरिक होनी चाहिए : राज्यपाल

By JagranEdited By:
Published: Tue, 19 May 2020 04:55 PM (IST)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को राजभवन शिमला से नेरवा चैपाल बसंतपुर पंचायतों तिब्बती ओल्ड एज होम शिमला जिला के ...और पढ़ें

दूरी सामाजिक नहीं शारीरिक होनी चाहिए : राज्यपाल
दूरी सामाजिक नहीं शारीरिक होनी चाहिए : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमें सामाजिक दूरी नहीं बल्कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखना है। हमारे बुजुर्ग इस कठिन समय में अकेला महसूस न करें। उन्होंने मंगलवार को राजभवन शिमला से नेरवा, चौपाल, बसंतपुर, तिब्बती ओल्ड एज होम, शिमला जिला के ढली और ओल्ड एज होम मंडी के गरीब व बेसहारा बुजुर्गो और उनके परिवार के सदस्यों के लिए राहत सामग्री और स्वच्छता किट की चार गाड़ियों को रवाना किया।

राज्यपाल ने कहा कि लगभग 200 किट हेल्पएज इंडिया के माध्यम से 600 परिवारों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने हेल्पएज इंडिया की इस पहल की सराहना की। कहा कि उन्होंने बेहतर कार्य करने की कोशिश की है। ये अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को राज्य रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ने की सलाह दी। हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश ने संस्था द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, पार्षद डॉ. किम्मी सूद, कार्यक्रम प्रबंधक आनंद मिश्रा, मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल के केशव राम भी मौजूद रहे।