हिमाचल कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस, वीरभद्र और सुक्खू ने साझा किया मंच
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंच साझा किया।
शिमला, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली की मौजूदगी में शुरू हुआ। इस जनरल हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंच साझा किया। कुलदीप राठौर की ताजपोशी के बाद दोनों नेता एक मंच पर मौजूद नजर आए। कांग्रेस की जनरल हाउस में लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे और उसके बाद हर जिला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और महा सचिवों की रजनी पाटिल और अन्य नेताओं के साथ बैठक होगी जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी। जिससे प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों को जीता जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा और चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर राहुल को मजबूत किया जाएगा। सभी जिला के पदाधिकारियों कांग्रेस के सचिव महासचिव और कांग्रेस की अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के निर्देश दिए।