गंगाराम अध्यक्ष, विद्यासागर को उपाध्यक्ष चुना
हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकागपिओ चालक संघ के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष मान
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकागपिओ चालक संघ के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में हुए। गंगाराम को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विद्यासागर को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सुंदर मोहन नेगी को प्रधान, जय कृष्ण को वरिष्ठ उपप्रधान, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, धर्मेद शर्मा को उपप्रधान, मुकेश कुमार को महासचिव, नारायण सिंह को सह सचिव, भगत सिंह नेगी को संगठन मंत्री, अशोक कुमार को सह संगठन मंत्री, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, चिरंजीलाल को सह कोषाध्यक्ष, राजकुमार को प्रेस सचिव तथा ओम प्रकाश माली को लेखाकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में खेमराज, मदनलाल, घनश्याम, अनिल कुमार, दीपक रोहाल, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, जय राम, राकेश कुमार, राजू राम, हरीराम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र शर्मा, चतर सिंह और चंद्र सिंह नेगी आदि को शामिल किया गया। चुनाव के बाद बैठक हुई और संघ की गतिविधियों पर चर्चा की। निर्णय लिया कि संघ की समस्याओं को शीघ्र ही प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इस अवसर पर भगत सिंह नेगी, मनोहर लाल, तारा देवी, हरबंस लाल, हेम सिंह, रणजीत सिंह, दासू राम आदि मौजूद रहे।