शुभम मिस्टर और आस्था मिस फ्रेशर बनी
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय यात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान प्रगतिन
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 07:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, ठियोग : अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय यात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान प्रगतिनगर में वीरवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल शेषनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। शुभम को मिस्टर फ्रेशर और आस्था को मिस फ्रेशर चुना गया। साराश और अनिशा को मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी चुना गया। कार्यक्रम में रक्षा, किरण, करण ठाकुर तथा स्मृति ने गीत गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटी, भांगड़ा और फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें रितिक, आदित्य, विशाल तथा प्रकृति जीते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें