ताजा हिमपात से गुलजार हुआ हिमाचल, मनाली-शिमला पहुंचे 3 लाख से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु; शक्तिपीठों में टेका माथा
हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात के बाद मनाली और शिमला में पर्यटकों की भारी आमद हुई है। नवरात्रि के पहले ...और पढ़ें
-1791762730236_m.webp)
हिमाचल के रिज मैदान में टहलते सैलानी। फोटो जागरण
HighLights
ताजा बर्फबारी से मनाली, शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़।
नवरात्रि के पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
सप्ताहांत में हिमाचल में तीन लाख से अधिक पर्यटक-श्रद्धालु पहुंचे।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर में हुए ताजा हिमपात का आनंद लेने के मनाली व लाहुल-स्पीति की ओर पर्यटकों की आमद बढ़ी है। शिमला व आसपास के पर्यटक स्थलों पर पिछले तीन दिनों के दौरान पर्यटकों की भीड़ रही।
आज पहला नवरात्रि होने पर कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर जिलों के शक्तीपीठों पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस सप्ताहांत प्रदेश में पर्यटकों व शक्तिपीठों पर माता के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या तीन लाख से अधिक रही।
45 हजार लोगों ने किए दर्शन
कांगड़ा जिला के शक्तीपीठों में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वाला जी व मां चामुंडा के दर्शन करने वाले 35 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे। ऊना जिला में चिंतपूर्णी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर 25 हजार और बिलासपुर स्थित श्री नयना देवी जी, दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में करीब 45 हजार लोगों ने दर्शन किए।
यदि वीरवार सांय से रविवार तक शिमला व मनाली में पहुंचे पर्यटकाें के आंकड़े की बात की जाए तो कुल्लू-मनाली में 1.26 लाख और शिमला में 1.20 लाख पर्यटक आए। शिमला शहर और इसके आसपास के सभी पर्यटन केंद्रों पर स्थित होम-स्टे बुक थे।
गर्म कपड़े पहने दिखे पर्यटक
नारकंडा, चायल में होटलों व होम स्टे में एडवांस बुकिंग थी। शिमला शहर में शुक्रवार, शनिवार को हजारों पर्यटकों ने मालरोड, रिज मैदान पर सैर की। आज वर्षा के कारण पर्यटक पूरा दिन होटलाें में रहे, लेकिन मौसम साफ होते ही सांय शहर के विभिन्न हिस्सों में गर्म कपड़े पहने हुए पर्यटक रिज मैदान पर चहलकदमी करते दिखे।
