नाइजीरिया के पर्यटक ने थाने में पुलिसकर्मी को पीटा, गिरफ्तार
Beating of police man. पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में विदेशी पर्यटक गिरफ्तार किया गया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 01:54 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। राजधानी के ढली थाने में शनिवार की रात पूछताछ के लिए बुलाए गए एक विदेशी पर्यटक ने हेड कांस्टेबल को बुरी तरह पीट दिया। आरोपित ने हेड कांस्टेबल को मुक्कों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपित को गिरफ्तार किया। वहीं, घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
आरोपित पर्यटक नाइजीरिया का नागरिक है और उसका नाम ईष्याह है। वह शिमला घूमने आया था। पुलिस पड़ताल में उसका वीजा सही पाया गया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम नाइजीरियन नागरिक ढली टनल के पास हुड़दंग मचा रहा था। उसने एक टैक्सी को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। टैक्सी चालक ने इसकी सूचना ढली थाने में दी। हेड कांस्टेबल योगेश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने ले जाया गया। यहां उसने अचानक हेड कांस्टेबल योगेश को पीटा।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 427, 332 और 353 के तहत एफआइआर दर्ज की है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें