आज भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 22 से 24 सितंबर को प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 22 से 24 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 22 सितंबर को राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।
एक सप्ताह तक धूप खिलने से मिली राहत के बाद मौसम ने बागवानों व किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से प्रदेश में फसलों को नुकसान हो सकता है। प्रदेश में इस बार मानसून सीजन में पिछले पांच वर्षो के मुकाबले सामान्य बारिश हुई है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,14.0,26.4
सुंदरनगर,18.7,31.5
कल्पा,8.6,24.7
भुंतर,14.5,33.0
धर्मशाला,18.2,27.6
ऊना,20.7,34.6
मंडी,16.8,31.2
नाहन,17.9,30.4
केलंग,7.3,21.9
सोलन,15.4,29.2
हमीरपुर,20.0,32.8
बिलासपुर,20.8,32.0
चंबा,16.4,30.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)