आज कुछ स्थानों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार दस अक्टूबर से मौसम के साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को दशहरे के अवसर पर प्रदेश में शिमला में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 10 अक्टूबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को विजय दशमी पर शिमला में एक मिलीमीटर बारिश हुई। शाम चार बजे बारिश शुरू हो गई। इस कारण कई जगह दशहरे के अवसर पर बनाए गए पुतले गीले हो गए।
प्रदेश में तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मध्य व ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।