तीखे रहेंगे मौसम के तेवर, आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार
प्रदेश के बागवानों और किसानों की दिक्कतें कम होती दिखाई नहीं दे रहीं है। मौसम का मिजाज 20 अप्रैल से दोबारा बिगड़ेगा। हालांकि 21 और 22 को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 23 से 25 अप्रैल तक मौसम के तेवर फिर से तीखे रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र के तहत आने वाले लाहुल स्पीतीकिन्नौर के अलावा चंबा कुल्लू और मंडी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि शिमला मंडी कुल्लू चंबा सोलन सिरमौरा बिलासपुर बिलासपुर कांगड़ा और हमीरपुर में बारिश और ओलावृष्टि की की संभावना है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में मौसम के तेवर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भी तीखे बने हुए हैं। इस कारण किसानों व बागवानों की दिक्कतें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज 20 अप्रैल को फिर बिगड़ने की आशंका है। शनिवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 व 22 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है। लेकिन 23 से 25 अप्रैल तक मौसम फिर करवट बदलेगा। इस दौरान लाहुल स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा, कुल्लू व मंडी जिलों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जबकि प्रदेश के कई जगह निचले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसा होने पर किसानों व बागवानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है। ओलावृष्टि व बारिश से फसल को नुकसान पहुंचेगा। मौसम के तीखे तेवरों से सेब की फसल को भी भारी नुकसान की आशंका है। ठंड से मिली राहत
प्रदेश में कई जगह दो दिन हुई बारिश के बाद शुक्रवार को निकली धूप ने पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को ठंड से कुछ राहत प्रदान की। कड़कती धूप से तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। राजधानी शिमला में पिछले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सबसे गर्म ऊना रहा जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,1,10.2
कल्पा,2.7,18.4
मनाली,3.6,21.8
शिमला,7.2,20.9
भुंतर,8.4,28.2
सोलन,8.8,22
चंबा,10,27.4
धर्मशाला,10.4,21.6
सुंदरनगर,10.6,28.5
मंडी,11,28.2
कांगड़ा,11.5,28.8
हमीरपुर,12.1,29.4
बिलासपुर,12,29.5
ऊना,14.3,32
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)