तीन दिन बारिश व बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और नीचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में मौसम के तेवर तीन दिन तक तीखे रह सकते हैं। मौसम विभाग ने 22, 23 व 24 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है।
प्रदेश में सोमवार को सबसे कम तापमान केलंग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। तीन दिन से सोलन में न्यूनतम तापमान शिमला से कम रहा। सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस जबकि सोलन में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को दिनभर धूप निकलने से दिन में तापमान में वृद्धि हुई जबकि शाम को गिरावट आ गई। इन दिनों सुबह व शाम ज्यादा ठंड है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,0.1,14.1
कल्पा,3.0,17.3
सोलन,8.6,26.0
भुंतर,8.8,27.5
शिमला,9.9,21.4
सुंदरनगर,10.8,26.9
ऊना,13.6,30.8
धर्मशाला,14.2,21.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)