Move to Jagran APP

आज व कल खराब रहेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी

पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय होने के कारण आने वाले दो दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। समूचे प्रदेश में बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को मौसम खराब रहने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में सुधार होगा। उसके बाद अगले चार दिनों के दौरान

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:18 AM (IST)
आज व कल खराब रहेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी
आज व कल खराब रहेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी

राज्य ब्यूरो, शिमला : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हिमाचल में 15 व 16 नवंबर को मौसम खराब रहेगा। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। समूचे प्रदेश में बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में सुधार होगा। प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद नारकंडा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। अफगानिस्तान में हवा का कम दबाव सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ होने से बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। माता शिकारी देवी व देव कमरूनाग मंदिर के कपाट बंद

मौसम का मिजाज बिगड़ने पर प्रशासन ने मंडी जिला के धार्मिक स्थल माता शिकारी देवी और देव कमरूनाग मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। वीरवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.