दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों ेमं दो दिन भारी बारिश होगी।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जबकि अधिकांश स्थानों पर दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 14 व 15 सितंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में 68 सड़कें बंद रहीं। राजधानी शिमला में बुधवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। शिमला में काफी समय बाद भारी बरसात से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,14.3,23.8
सुंदरनगर,19.6,31.2
भूंतर,18.0,31.6
कल्पा,9.8,22.0
धर्मशाला,17.2,27.2
ऊना,22.5,33.0
मंडी,16.8,30.6
नाहन,17.5,26.5
केलंग,8.3,17.6
सोलन,17.5,26.5
हमीरपुर,20.0,31.9
बिलासपुर,21.0,31.2
चंबा,18.7,28.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) कहां कितनी हुई बारिश
पालमपुर,66
पांवटा,40
पंडोह,37
घुमारवीं,20
धर्मशाला,17.6
(बारिश मिलीमीटर में)