Move to Jagran APP

अभी राहत नहीं देगा अंबर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पटरी से उतरा जनजीवन सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 06:25 PM (IST)
अभी राहत नहीं देगा अंबर
अभी राहत नहीं देगा अंबर

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पटरी से उतरा जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुई। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें बंद हैं जबकि कई भवनों प पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में बारिश से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि राज्य मे बारिश का सिलसिला 18 अगस्त तक जारी रहेगा। राजधानी शिमला में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से बागवानों को सेब तुड़ान में दिक्कत आई। सड़कें कच्ची होने के कारण इनमें गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कहां कितनी हुई बारिश

सलूनी,56

देहरा,55

धर्मशाला,47

नगरोटा सूरियां,45

पालमपुर,35

मनाली,31

तीसा,28

बंजार,24

कुफरी,23

जोगेंद्रनगर,18

सुजानपुर टीहरा,15

सुंदरनगर,13

जंजैहली,11

नाहन,10

(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,15.6,18.4

सुंदरनगर ,20.7,24.5

कल्पा,13.4,17.6

भुंतर,19.0,25.0

धर्मशाला,17.2,24.6

ऊना,18.0,26.8

मंडी,16.2,28.0

नाहन,16.2,24.5

केलंग,14.4,21.4

सोलन,19.8,23.0

चंबा,20.6,23.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.