दस जिलों में आज व कल भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में 24 व 25 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जागरण संवाददाता, शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में 24 व 25 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में मूसलधार बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य मे बारिश का सिलसिला 27 जुलाई तक जारी रहने के आसार हैं।
सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मनाली-लेह मार्ग पर मूलिंग नाले में बाढ़ आ गई। इस कारण मनाली-लेह मार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा। राजधानी शिमला में रुक-रुक कर बारिश हुई। सिरमौर जिला में बारिश से एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, आइपीएच विभाग, बिजली बोर्ड, एनएच प्राधिकरण व हिमाचल पथ परिवहन निगम को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कहां कितनी बारिश
कोटखाई,50
पालमपुर,46
धर्मशाला,45
नाहन,38
भोरंज,27
संगड़ाह,24
अर्की,18
रोहड़ू,17
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,17.0,20.8
सुंदरनगर ,23.2,30.4
कल्पा,15.2,22.2
भुंतर,22.5,31.2
धर्मशाला,18.8,28.2
ऊना,26.0,32.0
मंडी,19.8,30.4
नाहन,18.1,27.2
केलंग,14.0,25.0
सोलन,20.5,23.5
चंबा,22.4,29.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)