चार दिन खूब बरसेंगे बादल
हिमाचल में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। प्रदेश में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बारिश से ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर व मंडी जिलों में पटरी से उतरा जनजीवन सामान्य नहीं हुआ है। कई स्थानों पर मार्ग शुक्रवार को भी अवरुद्ध रहे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
-शिमला में भारी बारिश। शिमला से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट मार्ग पर भूस्खलन। मार्ग चार घंटे अवरुद्ध रहा।
-शिमला-नालदेहरा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा।
-उपनगर संजौली के ढिंगु बांवड़ी के पास डंगा गिरने से चार गाड़ियां दबी। पागल नाला हुआ पागल
कुल्लू जिला के औट-सैंज मार्ग पर पागलनाला में शुक्रवार सुबह भारी मलबा आने से सड़क दलदल में बदल गई। इस कारण करीब 10 घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। शुक्रवार सुबह पांच से 11 बजे तक सैकड़ों वाहन मार्ग पर फंसे रहे। मार्ग अवरुद्ध होने से दो दूल्हे भी बरात सहित कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। रास्ता खुलता न देख दोनों बरात में शामिल लोगों और दूल्हों ने पैदल ही नाले को पार किया। खड़ामुख-होली सड़क पर चंट्टानें गिरी
खड़ामुख-होली सड़क पर वीरवार रात एक बजे लूहणी के पास मलबा व चंट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने जेसीबी से शुक्रवार दोपहर दो बजे मार्ग बहाल किया। वहीं, चुराह घाटी की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला नाले में तीन दिन पहले बादल फटने से बंद हुए मार्ग को भी लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। कहां कितनी बारिश
भोरंज,50
जुब्बड़हट्टी,41
कसौली,37
भराड़ी,36
डलहौजी,23
बैजनाथ,10
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,16.6,22.9
सुंदरनगर,23.1,33.4
भुंतर,21.5,32.6
कल्पा,15.4,20.8
धर्मशाला,20.4,28.2
ऊना,25.8,35.4
केलंग,12.2,23.1
सोलन,20.6,28.5
चंबा,22.3,31.2
मनाली,13.2,23.0
मंडी,19.4,31.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)