Move to Jagran APP

तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

प्रदेश में आज से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा जिसके कारण शिमला में मौसम का मिजाज ठंडा रहा लेकिन दिन पर निकली धूप के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों गर्मी फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक मौसस शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 और 25 को दो दिनों के लिए मौसम करवट लेगा। इन दो दिनों के दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:35 AM (IST)
तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार
तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 अप्रैल तक मौसस शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 व 25 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

राजधानी शिमला में शनिवार दोपहर बाद बादल छाए रहे। वहीं, धूप निकलने के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। तापमान में हुई वृद्धि से बागवानों व किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होना सेब की फसल के लिए फायदेमंद है। कई क्षेत्रों में सेब के पौधों पर फूल आ रहे हैं। तापमान गर्म रहने से फूल निकलने में काफी मदद मिलेगी। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,2.4,12

कल्पा,4.8,19.7

मनाली,5.2,22.6

भुंतर,10.8,28.6

शिमला,11,20.5

सोलन,11,25

धर्मशाला,11.6,23.4

नाहन,11.7,28.3

संदरनगर,12.9,29

कांगड़ा,13.1,30.3

बिलासपुर,13.9,30.9

ऊना,14.6,33.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.