'लोकतंत्र से पहले हिमाचल ठीक करें...', सोना महापात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
पार्श्व गायिका सोना महापात्रा ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं।
-1791998675853_m.webp)
सोना महापात्रा ने हिमाचल के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा।
HighLights
सोना महापात्रा ने हिमाचल के पर्यावरण पर राहुल गांधी से सवाल किए।
पहाड़ियों पर कचरा और नदियों की बदहाली पर जताई चिंता।
राज्य में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर बहस छिड़ी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। बॉलीवुड की पार्श्व गायिका सोना महापात्रा ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर पूछा कि क्या राहुल गांधी लोकतंत्र को ठीक करने से पहले हिमाचल प्रदेश को ठीक करने की शुरुआत कर सकते हैं? उन्होंने कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण की स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी है।
सोना महापात्रा के अनुसार, नौ साल बाद हिमाचल प्रदेश लौटने पर उन्हें पहाड़ियों पर जमा कचरे और बदहाल होती नदियों की स्थिति देखकर हैरानी हुई। उनकी टिप्पणी ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सरकारी व्यवस्था को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
गायिका की इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। उनके सवालों ने प्रदेश में कचरे के निस्तारण, प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता जैसे मुद्दों को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ता कचरा और नदियों की स्वच्छता पर्यावरण के साथ पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण विषय हैं। सोना महापात्रा की टिप्पणी के बाद अब इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।
