विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के जुब्बल में भीषण अग्निकांड, पांच मकान जलकर खाक; प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:05 AM (IST)

शिमला के जुब्बल तहसील के धार गांव में भीषण आग लगने से पांच मकान जलकर राख हो गए, जिससे पांच ...और पढ़ें

HighLights

  1. धार गांव, जुब्बल में देर रात भीषण आग लगी।

  2. अग्निकांड में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हुए।

  3. प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, शिमला। जुब्बल तहसील के धार गांव में वीरवार देर रात भीषण अग्निकांड में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना रात करीब 11:45 बजे मिली। आग से पांच परिवार प्रभावित हुए हैं।

अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। इस अग्निकांड में नानक चंद चौहान, हरनाम सिंह धाल्टा, नरेंद्र सिंह धाल्टा, गिंदा देवी और अनिल धान्टा के मकान जल गए। आग से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धार गांव में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने नुकसान के आकलन और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आपदा राहत नियमावली के तहत उचित सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने की बात कही है।