Move to Jagran APP

Himachal Forest Fire: हिमाचल में नहीं रुक रही आग की घटनाएं, तीन दिनों में 364 मामले आए सामने; अब तक इतना हो चुका नुकसान

Himachal Forest Fire हिमाचल में आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले तीन दिनों में हिमाचल में 364 आगजनी की घटनाएं सामने आई है। पिछले पांच सालों में आगजनी की यह घटनाएं सबसे ज्यादा है। वन विभाग ने इस साल जो नई प्लांटेशन की थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई है। आग जीव जंतुओं को भी नष्ट कर रही है।

By Anil Thakur Edited By: Himani Sharma Sun, 09 Jun 2024 01:05 PM (IST)
Himachal Forest Fire: हिमाचल में नहीं रुक रही आग की घटनाएं, तीन दिनों में 364 मामले आए सामने; अब तक इतना हो चुका नुकसान
हिमाचल में नहीं रुक रही आग की घटनाएं, तीन दिनों में 364 घटनाएं (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में आगजनी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। या यूं कहें की जंगलों में लगी आग बेकाबू हो गई है। रोजाना किसी न किसी जंगल में आग भड़क रही है। यह आग न केवल जंगल व वन संपदा को नष्ट कर रही है, बल्कि जीव जंतुओं को भी नष्ट कर रही है।

शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, बिरला ही ऐसा कोई स्थान बचा होगा जहां आग नहीं लगी होगी। इस साल अब तक वनों में 1682 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले तीन दिनों में हिमाचल में 364 आगजनी की घटनाएं सामने आई है। पिछले पांच सालों में आगजनी की यह घटनाएं सबसे ज्यादा है। वन विभाग ने इस साल जो नई प्लांटेशन की थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई है।

कहां कितनी आग की घटनाएं

  • बिलासपुर- 143
  • चंबा- 99
  • धर्मशाला- 419
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क- 11
  • हमीरपुर- 227
  • कुल्लू- 4
  • मंडी- 261
  • नाहन- 197
  • रामपुर- 33
  • शिमला- 125
  • सोलन- 159
  • वाइल्ड लाइफ एरिया दक्षिण क्षेत्र- 4

किस सर्कल में कितनी हेक्टेयर वन भूमि जली

सर्कल का नाम क्षेत्र जला
बिलासपुर 2514.86 हेक्टेयर
चंबा 1122.29 हेक्टेयर
धर्मशाला 2458.85 हेक्टेयर
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 50 हेक्टेयर
हमीरपुर 2178.3 हेक्टेयर
कुल्‍लू 80 हेक्टेयर
मंडी 2457.34 हेक्टेयर
नाहन 2101.68 हेक्टेयर
रामपुर 469.45 हेक्टेयर
शिमला 1634.8 हेक्टेयर
सोलन 2360.2 हेक्टेयर
वाइल्ड लाइफ दक्षिण क्षेत्र 22 हेक्टेयर

यह भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, हिमाचल से मंत्री की रेस में नड्डा और अनुराग

किस साल कितनी हुई आगजनी की घटनाएं

वर्ष 2024 यानि अभी तक 1682 आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में कुल 681 आगजनी की घटनाएं सामने आई थी इसमें गर्मियों के सीजन में केवल 102 घटनाएं हुई थी। इसी तरह 2022-23 में आगजनी की 860 घटनाएं सालभर हुई थी जिसमें 760 घटनाएं गर्मियों में हुई थी। 2021-22 में 33 घटनाएं हुई थी इसमें गर्मियों में केवल 15 घटनएं ही सामने आई थी।