चिड़गांव में आग लगने से 10 परिवार बेघर
संवाद सूत्र, चिड़गांव : शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के सेरीवासा गांव में सोमवार देर रात हुए भ
संवाद सूत्र, चिड़गांव : शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के सेरीवासा गांव में सोमवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में 10 परिवार बेघर हो गए हैं। अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार चिड़गांव तहसील के सेरीवासा गांव में रात करीब आठ बजे एक घर में अचानक आग लग गई। देखते देखते यह आग गांव के अन्य घरों में भड़क गई। अधिकतर घर के लकड़ी के बने होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। गांव में घर साथ-साथ सटे होने के कारण आसपास के घर भी चपेट में आ गए। इससे आग करीब दस घरों में फैल गई। लोग बुझाने में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। एक घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गांव के सभी घर आग की चपेट में आ चुके थे। कड़ाके की ठंड के बीच कई परिवार बेघर हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी इन दिनों चिड़गाव तहसील के तागणू गाव में हुए भीषण अगिनकाड में 30 से अधिक घर राख हो गए थे।