Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गृह क्षेत्र में सुनी समस्याएं

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 10:17 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गृह क्षेत्र में सुनी समस्याएं
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गृह क्षेत्र में सुनी समस्याएं

संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर है। उनके साथ उनकी पत्‍‌नी व पूर्व सासद प्रतिभा सिंह और पुत्र शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी साथ हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याएं भी सुनी और उनकासमाधान करने का आश्वासन दिया। बुधवार को वे नरैण बाहली होते हुए रोहड़ू के लिए जाएंगे। वहीं उनके साथ क्षेत्रीय विधायक नंद लाल भी उपस्थित है। पूर्व सीएम के दौरे के लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बारिश होने के बावजूद भी लोग उनके स्वागत में खड़े रहे और जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। वीरभद्र सिंह परिवार सहित मंगलवार सुबह सराहन होते हुए शाहधार, किन्नू, मशनू, दोफदा, गौरा व रचोली आदि पंचायतों का दौरा किया, जहा उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया व साथ साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को पूरा आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। देर शाम रामपुर पहुचने पर रामपुर के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जहा से वह बुधवार को तकलेच और नरैण बाहली की जनता से मिलेंगे और वहा से रोहड़ू के लिए रवाना होंगे। इस दौरान ब्लॉक काग्रेस प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, चंद्र प्रभा नेगी, सत्या भूषण, राजेश लारजू, ब्रिजेश बिष्ट, आशा देवी और प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.