हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य की शादी, देखें तस्वीरें
Vikramaditya singh marriage पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य राजस्थान में आमेट के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शना कुमारी से परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं देखिए तस्वीरें
शिमला, जेएनएन। हिमाचल की बुशहर रियासत का परिवार शुक्रवार को राजस्थान के मेवाड़ के आमेट राज परिवार से अटूट रिश्ते में बंधने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य राजस्थान में राजसमंद जिले के आमेट के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शना कुमारी से परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी समारोह जयपुर के कानोता गढ़ पैलेस में होगा। राज परिवार के विवाह समारोह में देश के बडे़ राजघरानों के 200 मेहमान शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच हैं।
जयपुर के नारायण पैलेस में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह बरातियों के साथ। बरात लेकर वह कानोता गढ़ पैलेस पहुंचे।
जयपुर के नारायण पैलेस में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह तिलक के बाद। शाम छह बजे बरात लेकर वह कानोता गढ़ पैलेस निकले।
जयपुर के नारायण पैलेस में शुक्रवार को अपनी बहनों व अन्य रिश्तेदारों के साथ दूल्हे विक्रमादित्य सिंह।
जयपुर के नारायण पैलेस में शुक्रवार को बेटे की शादी की दौरान रिश्तेदारों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। राजस्थान की धरती पर लोक संगीत की महक के बीच हिमाचली लोक वाद्य यंत्रों की गूंज भी अपनी छाप छोड़ रही है।
जयपुर के नारायण पैलेस में शुक्रवार को बेटे विक्रमादित्य सिंह के शादी समारोह के दौरान आराम करते पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। शाम छह बजे 25 किलोमीटर का सफर तय कर बरात कानोता गढ़ पैलेस पहुंची। यहां पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए जाएंगे।