Move to Jagran APP

राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी, राजेंद्र गर्ग का मंत्री बनना तय

जेएनएन शिमला जयराम सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार वीरवार को खत्म हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:12 AM (IST)
राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी, राजेंद्र गर्ग का मंत्री बनना तय
राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी, राजेंद्र गर्ग का मंत्री बनना तय

जेएनएन, शिमला : जयराम सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार वीरवार को खत्म हो जाएगा। हिमाचल सरकार में खाली पड़े मंत्रियों के तीन पद भरने के लिए शिमला स्थित राजभवन में वीरवार सुबह सवा 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांगड़ा जिले के नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और बिलासपुर जिले के घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग का मंत्री बनना लगभग तय है। शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना है।

loksabha election banner

राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने की पुष्टि की है। राजभवन में समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथग्रहण समारोह के बाद राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यहां पर मुख्यमंत्री व नए मंत्री मीडिया से बातचीत करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सायं छह बजे राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मंत्रणा की। उन्होंने शपथ लेने वाले तीन विधायकों के नाम से उन्हें अवगत करवाया। कोरोना संकट को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति को बीस लोगों तक सीमित किया गया है। समारोह से मीडिया को भी दूर रखा गया है। समारोह का सीधा प्रसारण होगा, जिसके तहत राजभवन के दरबार हाल में बड़ी एलईडी लगाई जा रही हैं। इसका जिम्मा मुख्यमंत्री के आइटी प्रबंधक किशोर शर्मा ने संभाला है। कैबिनेट बैठक में होंगे सभी मंत्री

शपथग्रहण समारोह के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में होगी। लंबे समय बाद जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल के सभी 11 सदस्य बैठक में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में अनिल शर्मा ने पुत्र के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के कारण मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। दूसरा पद किशन कपूर के लोकसभा चुनाव जीतने से खाली हुआ। स्वास्थ्य मंत्री रहे विपिन सिंह परमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाने से तीसरा पद खाली हुआ। जयराम साधेंगे राजनीतिक संतुलन

मंत्रिमंडल विस्तार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास करेंगे। सांसद सुरेश कश्यप के हाथ में प्रदेश भाजपा की कमान आने के बाद सिरमौर को कैबिनेट मंत्री पद मिलने से सियासी खेल को नई दिशा मिलेगी। राकेश पठानिया के मंत्री बनने से कांगड़ा जिला को दमदार ठाकुर नेता मिलेगा। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को एक मंत्री पद मिलने से दो पद जाने के बाद संतुलन बैठ सकेगा। राजेंद्र गर्ग की नियुक्ति से बिलासपुर जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा। सुबह शपथग्रहण समारोह से पहले सूची में बदलाव भी हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.