Move to Jagran APP

अस्सी हजार कर्मचारियों के लिए बहाल हो पुरानी पेंशन

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने का प्रमुखता से उठाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:24 PM (IST)
अस्सी हजार कर्मचारियों के लिए बहाल हो पुरानी पेंशन
अस्सी हजार कर्मचारियों के लिए बहाल हो पुरानी पेंशन

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। संघ ने कहा है कि यह मसला राज्य के 80 हजार कर्मचारियों के हितों से जुड़ा हुआ है। सरकार से आग्रह किया है कि अनुबंध कार्यकाल तीन से दो वर्ष किया जाए। पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसे पांच से तीन साल किया था।

loksabha election banner

संघ ने शुक्रवार को शिमला में प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी से मुलाकात की। इसमें राज्य सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय, लोक सेवा आयोग, लोकायुक्त, संपदा कार्यालय के कर्मचारियों के जुड़े 34 सूत्रीय मांगों के समाधान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता करवाए। मुख्य सचिव ने जल्द बैठक बुलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान संजीव शर्मा, महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, उपप्रधान रमन शर्मा, संयुक्त सचिव प्रेम धर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, कार्यकारिणी सदस्य चुन्नी लाल, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्यपाल सचिवालय, लोक सेवा आयोग के कार्यालयों के संघ के पदाधिकारी गोपाल शर्मा, सोमा शर्मा मौजूद रहे। यह हैं मांगें

-पुरानी पेंशन बहाल करना

- वरिष्ठ सहायकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करना

- पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की जगह सात साल का कार्यकाल रखना

- अनुबंध का कार्यकाल तीन वर्ष से कम कर दो साल करना

- केयर टेकर, सुरक्षा गार्ड, दफ्तरी की वेतन विसंगतियां दूर करना

- एलटीसी बहाल करना, सचिवालय वेतन बढ़ाना

- अनुबंध कर्मियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति, राजधानी भत्ते का प्रावधान करना

-राज्यपाल सचिवालय में एक अनुभाग अधिकारी का पद सृजित करना

- लोक सेवा आयोग में संयुक्त सचिव का पद सृजत करना

-लोकायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आरएंडपी रूल्स बनाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.