Move to Jagran APP

23 को होगा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव

प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव अब 23 सितंबर को ही होगा

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:12 PM (IST)
23 को होगा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव
23 को होगा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ के चुनाव की तिथियों में बदलाव ने संघ के धड़ों में बंटे होने का खुलासा किया है। इसे लेकर जुबानी जंग और दबाव के बीच आखिर प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ के चुनाव अब 23 सितंबर को ऊना में ही होंगे। इसके लिए व्यवस्था न होने का कारण बता इसे 28 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया था। चुनाव टाले जाने का एक धड़े ने विरोध किया तो संघ में जंग छिड़ गई। वर्तमान अध्यक्ष व कार्यकारिणी के तुरंत त्यागपत्र की नौबत आ गई। संघ का एक धड़ा इसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर को करवाने की वकालत कर रहा था। जबकि दूसरा 28 अक्टूबर को करवाने पर जोर दे रहा था। चुनाव टाले जाने के बाद भी 23 सितंबर को चुनाव करवाने की घोषणा की गई।

loksabha election banner

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने विशेष कार्य अधिकारी आयुर्वेद के अनुरोध पर 23 किंबर को चुनाव करवाने की अधिसूचना कर दी है। संगठन के महासचिव डॉ. अरुण चंदन द्वारा पाच साल का लेखा जोखा भी आम सभा में रखा जाएगा।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बिना उन्हें विश्वास में लिए संघ के चुनाव की तिथि घोषित करना संगठन को कमजोर करने वाली बातें हैं। 23 सितंबर को आवश्यक कार्य के कारण अर्जित अवकाश पर होने के कारण चुनाव को टाला गया था। राज्य कार्यकारिणी को भंग किए बिना चुनाव करना गुटों में बंटना है। इसलिए अक्टूबर में चुनाव करवाने की घोषणा की थी। अब दोबारा 23 सितंबर को चुनाव कराने के बयान आने पर उनके पास संगठन को एक रखने के लिए दो ही विकल्प बचते हैं। या तो वह राज्य अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दें या निजी कार्य को विराम देकर चुनाव कार्यक्रम में हिस्सा लें। हालांकि वह चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.