Move to Jagran APP

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव 28 अक्टूबर को

हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के राज्यस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव 28 अक्टूबर को होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:01 PM (IST)
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी
संघ का चुनाव 28 अक्टूबर को
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ का चुनाव 28 अक्टूबर को

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के राज्यस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब यह चुनाव 23 सितंबर को न होकर 28 अक्टूबर को ऊना जिला के बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होगा।

loksabha election banner

चुनाव से पूर्व उसी दिन राज्य कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा ताकि नई कार्यकारिणी चुनी जा सके। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ के सभी जिलों की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन होगा। सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व जिलों से राज्य कार्यकारिणी के लिए चयनित सदस्य राज्यस्तरीय चुनाव में मतदाता होंगे। आमसभा सर्वसम्मति से चुनने का होगा प्रयास

पाच वर्ष तक बतौर अध्यक्ष चिकित्सा अधिकारियों की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया। लंबे समय से रिक्त पदों को पदोन्नति से भरवाना, जोन आधार पर उपनिदेशक व वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञों की नियुक्तिया, चिकित्सा अधीक्षक व संयुक्त निदेशक के पदों का सृजन व 250 आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियुक्ति करवाना उपलब्धि रही है। अब राज्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रयास रहेगा कि अध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी की आमसभा सर्वसम्मति से चुनी जाए।

-डॉ. दिनेश कुमार, प्रदेशाध्यक्ष, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.